नौ साल बाद अपने 'बेटे' से मिले सलमान खान, पढ़िए पूरी खबर


नई दिल्ली। आप चौंक जाएंगे यह जानकर कि सलमान खान का 'बेटा' भी है, जो काफी बड़ा हो चुका है और उनके कंधे से कंधा लगाकर काम भी कर रहा है।

अभी तक तो आप यह जानते हैं कि सलमान ने अभी शादी की नहीं है और न ही हाल-फिलहाल ऐसा लग रहा है कि वो शादी करेंगे भी। यह और भी अचरज की बात है कि सलमान ने किसी बच्चे को गोद तक नहीं लिया है, फिर ये बेटा कहां से आ गया।
चौंकिए मत, दरअसल, सलमान खान और गोविंदा की एक फिल्म आई थी 'पार्टनर'। यह मूवी 2007 में रिलीज हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म का उनका फिल्मी बेटा अली हाजी अब आठ साल का न हो कर 17 साल का जवान बन चुका है। तब उस फिल्म में यह सलमान का बेटा बना था और अपनी अदाकारी से सबके दिल पर छा गया था। सलमान भी अपने इस फिल्मी बेटे को बहुत मानते थे और प्यार भी करते थे। कहा तो यह भी जाता है कि सलमान कईं बार उसकी निजी तौर पर मदद भी कर चुके हैं।

खैर, अब यह लड़का एकबार फिर से सलमान के पास आया था और दोनों ने पार्टनर की यादें भी ताजा की है। उस फिल्म में लारा दत्ता सिंगर मॉम बनी थीं और सलमान के साथ अली हाजी की Tunning भी शाददार थी।

 दोनों हाल ही में बिग बॉस के लोनावाला सेट पर देखे गय़े थे। यहां उन्होंने अपने पुराने स्क्रीन पापा सलमान के साथ अपना वही वाला रोल फिर से लोगों को कर दिखाया। दोनों को अभी भी काफी पसंद किया गया है। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अली हाजी अबतक आमिर-काजोल के साथ फना में, सैफ-रानी मुखर्जी के साथ 'तारा रम पम' में भी बेटे का रोल निभा चुके हैं। आपको बता दे कि अपने इस फिल्मी बेटे के गले लगते हीं सलमान थोड़े भावुक भी हो गए थे।

खैर अब जो भी हो ये बात किसी से भी छुपी नहीं है कि सल्लू मियां अपने लोगों की मदद करते आए हैं और करते रहते हैं। अब चाहे वो इंसान बृलीवुड का हो या नहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post