रियाजुल हक
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मानाखाई (रामपुरकलां ) गांव में रविवार को गुस्साए पति ने पत्नी की पिटाई कर किरासिन तेल छिड़ककर जला दिया ।इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गयी ।विवाहिता के भाई की तहरीर पर पति के विरुद्ध कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया ।
बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी राम प्यारे पटेल पुत्र महिपाल पटेल की 28 वर्षीया पत्नी सीता देवी के बीच घर के काम करने को लेकर कुछ विवाद हो गया ।पत्नी द्वारा आलसी व नकारा कहे जाने पर पति को इतना गुस्सा आया कि पहले पत्नी की डंडे से जमकर पिटाई किया । इसके बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो कमरे में बंद कर उसके ऊपर किरासिन आयल छिड़क कर आग लगा दिया । बच्चों के शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचकर आग बुझाए । बुरी तरह जल चुकी महिला को स्वरूपरानी इलाहाबाद ले गये जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी । घटना की सूचना सुजानगंज थाना क्षेत्र के मोहरियांव गांव निवासी मायके वालों को मिली ।मृतका के भाई सूबेदार व मृतका की 8 वर्षीय बेटी आंचल के साथ कोतवाली पहुँचकर पूरा वाकया बताया ।वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद सिंह तत्काल मौके पर पुलिस फ़ोर्स के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी लिये ।मृतका की तीन सन्तान 7 वर्षीय आँचल , 4 वर्षीय आदित्य व 6 माह का एक दुधमुंहा बेटा मायके वालों के हवाले किया गया । मृतका की 11 वर्ष पूर्व शादी हुई थी ।पिता द्वारा पुलिस को कुछ न बताने की धमकी से बेटी सहमी है ।कोतवाली पुलिस इलाहाबाद में पोस्टमार्टम होने के बाद पति को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही करने की फिराक में है ।
Tags:
Uttar pradesh
