राजस्थान की सड़कों पर एक बर्निग कार ऐसे दौड़ी की लोग उस कार से रूपये बटौरने के लिए पीछे भागने लगे। लोगों को अपने पीछे आता देखा तो कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और कार मालिक की जांच कर रही है।
नोटबंदी के बाद आम लोगों के साथ काली कमाई रखने वालों में भी हडकंप मच गया है। लोग अपने कमाई को छिपाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। जानकारी के अनुसार घटना चुरु के गांव डोकवा व रतनपुरा के बीच की है। एक हरियाणा नंबर की कार राष्ट्रीय राजमार्ग-65 से गुजर रही थी कि अचानक कार के बोनट में आग लग गई। कार में आग लगते ही प्रतिबंधित नोट बिखरने लगे और जलती हुई गाड़ी से जले हुए नोट बरस रहे थे। यह देखकर लोग कार का पीछा करने लगे। क्योंकि हर कोई इन रूपयों को बटोरना चाहता था। लोगों को पीछे आता देख कार सवार कार वहीं छोड़कर कर फराह गए। कार ने इतना कैश देखकर लोग घबरा गए और मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार के अंदर झांक कर देखा तो उसमें 500 और 1000 के नोट है। फिलहाल पुलिस कार के नंबर से कार मालिक का पता लगाने में जुटी है। सादुलपुर पुलिस ने जले हुए नोट और कार जब्त कर ली है। थानाधिकारी अनिल बिश्नोई ने बताया कि गाड़ी के बोनट में जले हुए तकरीबन 50 लाख रुपये के प्रतिबंधित नोटों को देखकर ऐसा जान पड़ता है कि कार सवार इन प्रतिबंधित नोटों को कार के बोनट में छुपाकर ले जा रहे थे। इंजन गरम होने या शॉर्ट सर्किट होने की वजह से नोटों में आग लग गई। फिलहाल पुलिस गाड़ी के नंबर से गाड़ी मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। गाड़ी मालिक से पूछताछ के बाद ही साफ हो पाएगा कि प्रतिबंधित नोटों को कहां ले जाया जा रहा था।
कार में आग लगते ही हरियाणा की ओर भाग गए कार सवार
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार में करीब 5 मिनट पहले आग लगी थी। आस-पास के लोग कार को जलता हुआ देख रहे थे। वहीं कुछ लोग कार से निकले पैसों को बटौर रहे थे। जब कार चालकों को लगा कि यह आग नहीं बुझेगी और अगर वे यहां रूके तो पकड़े जाएंगे। इस डर से वे कार को छोड़कर मौके से फरार हो गए। वे लोग हरियाणा की ओर भागे।
