नोटबंदीः ATM में कैश खत्म, लोगों ने दी ATM को श्रद्धांजलि


लखनऊ। देश भर में 500 और 1000 रुपए के नोट पर बैन लगने के 12वें दिन भी देश कतार में खड़ा है। रविवार को बैंक बंद होने के कारण यह भीड़ एटीएम के बाहर लंबी लाइनें लगी हैं।

हालात पहले से कुछ बेहतर हुए हैं, लेकिन अभी भी लोग कैश के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक भटकते नजर आ रहे हैं। क्योंकि कई एटीएम में केश खत्म हो गया है। शनिवार को बैंक तो खुले रहे लेकिन इंडियन बैंक एसोसिएशन के ऐलान के मुताबिक सिर्फ बुजुर्ग ही बैंक आकर पुराने नोट बदल पाए थे। हालांकि इस दौरान भी काफी शिकायते आई कि बुजुर्गों को लंबी लाइन में चार पांच घंटे खड़े होने के बाद भी खाली हाथ ही लौटना पड़ा। कहीं सुबह के समय थोड़ा बहुत कैश ही एक्सचेंज किया गया, तो कहीं दोपहर बाद कैश ही नहीं बचा।
दो एटीएम ही उपलब्ध
वहीं गाजियाबाद में भी एटीएम के खाली होने की वजह से नाराज लोगों ने उसे श्रद्धांजलि दे दी। एटीएम खाली होने की वजह से सुबह से ही लाइन में लगे लोग गुस्से में नजर आए। यहां लोगों ने कई एटीएम को फूलों का हरा पहना श्रद्धांजलि दी। दिल्ली सटे नोएडा में सबसे ज्यादा एटीएम प्रमुख बाजार सेक्टर-18 में हैं। यहां 40 बैंकों के साथ ही 35 एटीएम हैं। इनमें सुबह से सिर्फ तीन एटीएम में ही कैश है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक का एटीएम सिर्फ अपने ग्राहकों का ही एटीएम कार्ड स्वीकार कर रहा है। ऐसे में सामान्य जनता के लिए दो एटीएम ही उपलब्ध हैं।

 आयकर विभाग ने नोटिस जारी किए
यही हाल सेक्टर-22 का भी है। यहां पांच एटीएम में से सिर्फ एक एटीएम ही काम कर रहा है। जनपद में विभिन्न बैंकों के करीब 500 एटीएम हैं, जिनमें से 100 एटीएम ही काम कर रहे हैं। बाकी एटीएम में रुपये नहीं हैं। आपको बता दें, जनधन बैंक खातों में 2।5 लाख रुपए से ज्यादा कैश जमा करवाने वाले लोगों को शनिवार को आयकर विभाग ने नोटिस जारी किए। हर नोटिस में कैश जमा कराने की तारीख और रकम का जिक्र किया गया था। नोटिस में खाताधारकों से कैश के स्त्रोत की जानकारी मांगी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post