नई दिल्ली। एक बार फिर बैंक की लाइन में लगकर एक शख्स की मौत हो गई है।
अभी आ रहीं खबरों के मुताबिक, दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में बैंक की लाइन में लग रहे शख्स की भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में 49 साल के सतीश की अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। ये पहला मामला नहीं है जब बैंक की लाइन में लगकर किसी शख्स की मौत हुई है।
बीते दिनों 48 साल के सऊद उर रहमान 3 दिन से पुरानी दिल्ली में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर रोज लाइन लगा रहे थे। घरवालों के मुताबिक ब्लड प्रेशर और दिल के मरीज होने के बावजूद नोट बदलवाने चिंता में वो रोज बैंक पहुंचते थे। सुबह तीन बजे भी लाइन में लग गए। बाद में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। पुरानी दिल्ली के हौज काजी थाना क्षेत्र में रहने वाले सऊद के परिवार में पत्नी के अलावा 3 बेटियां और 1 बेटा है।
इसके अलावा भी देश के अन्य राज्यों से लगातार बैंकों की लाइन में लगकर लोगों की मौत हो चुके हैं। आपको बता दें कि आकड़ों के मुताबिक, अबतक करीब 50 लोगों की मौत हो चुकी है।
