फरीदाबाद पुलिस ने जांच के दौरान फॉर्च्यूनर व क्रेटा गाड़ियों को पकड़ा है। इन गाड़ियों में पुलिस को 2 करोड़ 22 लाख 76 हजार रुपये बरामद हुए है। कार के मालिकों को पता लगाने के लिए पुलिस दोनों कार के नंबरों को ट्रेस कर रही है।
पुलिस के अनुसार नोटबंदी को लेकर पुलिस एलर्ट हैं। इसके लिए हर जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जब पुलिस उझीना ड्रैन के पास पुलिस जांच अभियान चला रही था तो पुलिस को फॉर्च्यूनर व क्रेटा कार आती दिखाई दी। जब दो गाड़ियों को रोकने का इशारा किया तो वे नहीं रुके। इसके बाद पुलिस ने पीछा करना शुरू कर दिया। जब कार सवारों को लगा कि वे पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे। तो वे कार की बीच राह में छोड़ फरार हो गए।
इसके बाद पुलिस गाड़ियों के पास पहुंची और कार के अंदर झांक कर देखा तो गाड़ी में डिग्गी में नकदी एक गत्ते की पेटी को गिफ्ट पैक के रुप में रखी गई थी। पुलिस ने तलाशी ली तो 1000 व 500 रुपये के पैकेट भरे मिले। पुलिस ने नकदी को कब्जे में ले लिया है। फरीदाबाद पुलिस ने फॉर्च्यूनर व क्रेटा गाड़ियों से 2 करोड़ 22 लाख 76 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस जांच के दौरान हरियाणा नंबर की गाड़ियों में 500 व 1000 रुपये के पुराने नोट मिले। पुलिस ने कालाधन होने की संभावना को देखते आयकर विभाग व आबकारी विभाग को भी इस बारे में सूचित कर दिया है, जो इस राशि को लेकर जांच करेंगे।
नोटबंदी का असर कालेधन पर देखने को मिल रहा है। काले धन रखने वाले लोग अपने नोटों को छिपाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मगर जल्द बाजी के चक्कर में पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। अब ये नोट उनके लिए किसी काम के नहीं है।
