| कैम्ब्रिज में बोलते हुए राहुल गांधी कैम्ब्रिज में बोलते हुए राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला |
कांग्रेस नेता और सांसद इन दिनों लंदन में हैं। यहां उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान राहुल ने मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। राहुल ने खुद की जासूसी करवाने का आरोप मोदी सरकार पर लगाया। राहुल ने कहा कि अफसरों ने उन्हें फोन पर संभलकर बात करने की सलाह दी थी। ये भी कहा कि भारत की सभी संस्थानें सरकार के कब्जे में हैं। मीडिया और न्यायालयों पर भी सरकार का नियंत्रण है। कैम्ब्रिज में दिए गए भाषण को उनके सहयोगी सैम पित्रोदा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।