एटा: ईद-उल-फितर पर विशेष सतर्कता बरतना बहुत जरूरी अराजकतत्वों को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करायें




 सुनील कुमार

एटा। जिला मजिस्ट्रेट अमित किशोर ने कहा कि ईद-उल-फितर के त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन पूर्ण सतर्क है, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने में सभी जनपदवासियों का सहयोग आवश्यक है। साफ सफाई, विद्युत, जलापूर्ति बनाये रखने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं, सभी ईओ को निर्देश दिये गये हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में सभी व्यवस्थाएं स्वयं चैक करंे, कहीं पर पर भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शांति व्यवस्था हेतु तैनात किये गये सभी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों की गाड़ी में दंगारोधक उपकरण अवश्य रहे। नमाज स्थलों का एक बार फिर से निरीक्षण कर देख लिया जाये कोई समस्या है तो उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाई जाये, किन्तु इस अतिमहत्वपूर्ण कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

              जिला मजिस्ट्रेट अमित किशोर जनपद में मनाये जाने वाले ईद-उल-फितर त्योहार को दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखे जाने एवं अभियोजन संबंधी कलैक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनपद के संभ्रान्त नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर त्योहार को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किये हैं, छोटी-छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लें, किसी भी स्थान पर अप्रिय घटना न हो, शांति भंग न हो, इस पर भी कड़ी नजर रखी जाये। किसी भी प्रकार की कहीं भी यदि कोई संदिग्ध स्थिति हो, कोई आवश्यक सूचना हो कभी भी सूचित कर सकते हैं। कोई समस्या हो तो तत्काल बतायें, उसका तत्काल प्रभावी ढंग से निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी समानता का भाव रखें, किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए, ईद-उल-फितर पर विशेष एतिहात बरता जाये, साथ ही सुअर आदि आवारा जानवर शहर में नहीं दिखने चाहिए। नमाज स्थल के आसपास की गलियों एवं नालों को भी भली प्रकार से चैेक कर लें। त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा आपसी सामंजस्य कायम रखते हुए अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमार कार्यवाही की जाये। थाना समाधान दिवस, तहसील दिवस, आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में कोताही न बरती जाये। एण्टी भू माफिया टास्कफोर्स का गठन होने के उपरान्त प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा बेबसाइट भी लाॅंच की गई है, जिससे माध्यम से अवैध कब्जों की माॅनीटरिंग की जायेगी।

             वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि जनपद में साम्प्रदायिक सौहार्द की मिशाल कायम है, जनपद मंे सभी वर्गांे के लोग सामंजस्य से रहते हैं। जनपद की पुलिस कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूर्ण रूप से अलर्ट है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ईद-उल-फितर पर सम्पूर्ण जनपद में पुलिस बल पूर्ण रूप से मुस्तैद रहेगा। नमाज के दिन किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होने दिया जायेगा। जल, विद्युत व्यवस्था बनाये रखे जाने के साथ ही आवारा जानवरों, सुअरों आदि पर विशेष नजर रखी जाये। किसी भी थाना प्रभारी, सीओ आदि का मोबाइल स्विच आॅफ नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद में गैंगस्टर की कार्यवाही के उपरान्त सम्पत्ति सीज की जाये। माल के निस्तारण में तेजी लायें, वीडियो ग्राफी कराते हुए निस्तारण कराया जाये। चार्जशीट दाखिल करने में अब समय नहीं लगना चाहिए, जिला बदर की सूची थाना में फोटो सहित चस्पा की जाये।

          बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चन्द्र शर्मा, सभी एसडीएम सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, जनपद के संभ्रान्त नागरिक आदि मौजूद थे।
Previous Post Next Post