रिपोर्ट / अजय कान्त पटेल
सीमा सुरक्षा के साथ एसएसबी के जवानों ने सीमावर्ती गाँव भचकाई मे 62वी वाहिनी एसएसबी भिन्गा के कमाण्डेन्ट श्री प्रमोद देवरानी के नेतृत्व मे निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।
इस दौरान कमाण्डेन्ट श्री प्रमोद देवरानी उपस्थित लोगों से कहा कि स्वस्थ रहने के लिए साफ -सफाई व घर के आसपास जल भराई न होने दे । सभी अभिभावक अपने बेटे व बेटियों को शिक्षित अवश्य करें ।
शिक्षा एक अनमोल रतन है । शिक्षा से ही देश व गाँव का विकास सम्भव है तथा भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही नगदीहीन प्रणाली के बिषय मे अवगत कराया और मानव तस्करी की रोकथाम के उपाय भी बताईये इस शिविर में कुल 140 पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवाएँ बितरित की गई ।
इस दौरान क्षेत्रीय संगठक भिन्गा के उप क्षेत्रीय संगठक ए0 के0 सिंह क्षेत्रीय मुख्यालय लखीमपुर खोरी के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा0 चन्दन तालुकदार एन्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट भिन्गा जनपद श्रावस्ती के प्रभारी निरिक्षक दिवाकर सिंह ,भचकाई ग्राम प्रधान श्रीमती जानकी देबी तथा जूनियर हाई-स्कूल भचकाई के प्रधानाचार्य श्री प्रताप नारायण आदि मौजूद रहे ।
केयर ऑफ़ मीडिया
श्रावस्ती
